Home Chandrapur My City चंद्रपुर में धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने...

चंद्रपुर में धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला

चंद्रपुर, 16 जुलाई। चंद्रपुर शहर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीबी स्टाफ की टीम 16 जुलाई को शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कामगार चौक पर एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है और चिल्लाकर आतंक फैला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम पंचों के साथ मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस ने शिवशंकर उर्फ भोला विजयपाल सिंह (42 वर्ष) को संदिग्ध अवस्था में पाया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार लोहे का हथियार बरामद किया गया।

बरामद हथियार की कुल लंबाई लगभग 15.5 इंच, ब्लेड की लंबाई 11 इंच, हैंडल 4.5 इंच तथा ब्लेड की चौड़ाई 3 इंच पाई गई। पुलिस ने हथियार को जब्त कर उसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये बताई है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4 एवं 25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कटकडे तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में चंद्रपुर सिटी पुलिस स्टेशन और डीबी स्टाफ की संयुक्त टीम ने की। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके सहित डीबी स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।