चंद्रपुर, 6 अगस्त: स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) चंद्रपुर ने उमरी पोतदार उप पुलिस थाना क्षेत्र के सातारा तुकूम स्थित वन संरक्षण समिति के हॉल में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान समेत कुल ₹1,32,800 का मुद्देमाल जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वन संरक्षण समिति के हॉल का ताला तोड़कर चोरी की थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ई), 331(3) और 331(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान स्थानीय अपराध शाखा ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- शेख नाजिम शेख हाफीज (39 वर्ष), व्यवसाय – नसीब स्क्रैप मर्चेंट, वर्तमान निवासी चंद्रपुर।
- मोहम्मद फिरोज अब्दुल वहाब उर्फ सक्सेना (44 वर्ष), निवासी घुटकला वार्ड, चंद्रपुर।
- पैयनप्पा उर्फ कुट्टी अण्णा रवी शेट्टी, निवासी सावरकर चौक, चंद्रपुर।
चोरी का बरामद सामान:
- HUSQVARNA कंपनी की फायर फाइटिंग एयर मशीन – ₹10,000
- लोहे की बाड़ (फेंसिंग) तार का एक बंडल – ₹1,000
- “वन संरक्षण समिति, सातारा तुकूम” लिखी स्टील की 35 थालियां – ₹3,500
- मिर्ची कांडप मशीन के 5 पार्ट्स – ₹5,000
जांच के दौरान बरामद संदिग्ध सामान:
- नई एल्युमिनियम इलेक्ट्रिक तार के 20 बंडल (257 किलोग्राम) – ₹25,700
- बिजली के पोल के 7 टुकड़े (RDSS मार्किंग सहित) – ₹17,900
- पुराने बिजली पोल के 6 टुकड़े – ₹31,900
- रेलवे ट्रैक से संबंधित लोहे का सामान – ₹37,800
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें तथा जब्त किए गए मुद्देमाल को आगे की जांच के लिए उमरी पोतदार उप पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), मुल, चंद्रपुर की टीम ने की।




