Home Chandrapur My City चंद्रपुर में गूंजेगी सुरों की महफिल, “वॉइस ऑफ किंग एंड वॉइस ऑफ...

चंद्रपुर में गूंजेगी सुरों की महफिल, “वॉइस ऑफ किंग एंड वॉइस ऑफ क्वीन” का ग्रैंड फिनाले 14 जून को

443

वॉइस ऑफ किंग एंड वॉइस ऑफ क्वीन” के ग्रैंड फिनाले 14 विजेत

चंद्रपुर, प्रतिनिधि। एसके फिल्म प्रोडक्शन, चंद्रपुर एवं ब्लैक गोल्ड म्यूजिकल इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विदर्भ स्तरीय कराओके गायन प्रतियोगिता “वॉइस ऑफ किंग एंड वॉइस ऑफ क्वीन” का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले आगामी 14 जून (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। इस भव्य संगीतमय कार्यक्रम में विदर्भ क्षेत्र के प्रतिभाशाली गायक-गायिकाएं अपनी गायन कला का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम, चंद्रपुर में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पहुंच चुके टॉप 14 फाइनलिस्ट अपने शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और विजेता बनने की होड़ में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विदर्भ क्षेत्र की उभरती हुई संगीत प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। ग्रैंड फिनाले में संगीत प्रेमियों के लिए मनोरंजन का विशेष आयोजन किया गया है। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व संस्थापक एवं निदेशक सुदेश भालेकर कर रहे हैं। वहीं दुष्यंत नगराले एवं नितिन नंदनवार आयोजक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने चंद्रपुर सहित पूरे विदर्भ के संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें और इस यादगार संगीतमय शाम का आनंद लें। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी है कार्यक्रम: वॉइस ऑफ किंग एंड वॉइस ऑफ क्वीन – ग्रैंड फिनाले आयोजक: एसके फिल्म प्रोडक्शन, चंद्रपुर एवं ब्लैक गोल्ड म्यूजिकल इवेंट्स तिथि: 14 जून (रविवार) समय: शाम 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक स्थान है प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम, चंद्रपुर विशेष आकर्षण: टॉप 14 फाइनलिस्ट की लाइव कराओके गायन प्रस्तुतियां।