Home Chandrapur My City मोहर्ली आगरझरी गेट परिसर में वी केयर फाउंडेशन का स्वच्छता अभियान

मोहर्ली आगरझरी गेट परिसर में वी केयर फाउंडेशन का स्वच्छता अभियान

26

चंद्रपुर : सामाजिक संस्था We Care Foundation द्वारा दिनांक 20 मई को मोहर्ली के आगरझरी गेट परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी मात्रा में फैले कचरे को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने स्वयं आगे आकर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान में गांववासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। साथ ही वन विभाग के आरएफओ – संतोष थीपे  ने भी अभियान में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष – हिमायूँ अली ने किया। इस दौरान संस्था के सदस्य शहबाज शेख, हाजी अली, अर्पण कोठारे, यशराज बगीहेले, महेश गोरे, सिद्धार्थ शेगांवकर, इसरार शेख, अभिजित लिखितकर तथा आज़ाद भाई ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर परिसर की सफाई की।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि “प्रकृति सुरक्षित तो भविष्य सुरक्षित” के उद्देश्य को लेकर संस्था आगे भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।