30 मई 2026:
देवचंद्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन शनिवार, 30 मई 2026 को नासिक के गुरुदक्षिणा सभागार में संपन्न हुआ।

राज्य स्तरीय इस पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से सामाजिक कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 103 आवेदकों ने भाग लिया।
पुरस्कार विजेताओं का चयन देवचंद्र फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती देवयानी अहेर तथा उनकी कोर समिति के चयन सदस्यों द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया के पश्चात चंद्रपुर जिले के प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक भूषण संजय देशमुख को खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं अमूल्य योगदान के लिए “महाराष्ट्र क्रीड़ा भूषण पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया।
भूषण देशमुख के इस सम्मान से चंद्रपुर जिले के खेल जगत में हर्ष का वातावरण है। उन्हें इस उपलब्धि पर चंद्रपुर जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी। इस अवसर पर दीपक भाऊ भंडारकर, पंकज बेले, विष्णुवर्धन रामनारायण, रविदास, अनुप कुमार सोनी, अमित बेले, किरण ठाकरे, दीपक बबिटकर, सुहास नागापुरे, आशीष बनकर, केमराज हिवसे, राकेश बोरिकर, अमित गटुवर सहित अनेक खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इसके अलावा उनके गुरु वसंत भाऊ देशमुख, डॉ. विश्वासराव ज़ादे, डॉ. दिलीप जयसवाल, प्रो. चरित्र नगराले, प्रो. मिलिंद तेलंग, डॉ. दर्शन ज़ादे, प्रो. सुनील डकोड़े, डॉ. मंगेश भारडकर, श्यामजी राजुरकर, सुहास बनकर, विकास भाऊ राउत तथा मित्र परिवार के गणेश बनकर, नितिन कुरेकर, अनिरुद्ध चेक, अनिकेत खनके, कृष्णा देशमुख, धनराज चेक, किरण इटनकर, पवन खनके, सोनू झोड़े, आकाश पोहाणे, राहुल नंदुरकर, दीपक बनकर, अभिजीत बावने, साहिल चेक, मयूर बनकर और मिहिर मालोदे ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे भूषण देशमुख की इस उपलब्धि को चंद्रपुर जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। उनके सम्मान से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।




