
भद्रावती: सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में भद्रावती शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर भद्रावती पुलिस स्टेशन पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि सोशल मीडिया पर धार्मिक व्यक्तित्वों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय कानून के प्रावधानों के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी धर्म, धार्मिक महापुरुष या समुदाय की भावनाओं को आहत करना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपील की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, युवा एवं वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखी तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सभी धर्मों के सम्मान को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुसार शीघ्र एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर हाजी जावेद भाई शेख, मुनाज भाई शेख, फैयाज भाई शेख, परवेज भाई शेख, सिकंदर भाई शेख, रियाज अली भाई सैय्यद, इजाज भाई अली, हाजी अब्बास भाई, अनवर भाई शेख, मुश्ताक़ भाई सय्यद, इमरान भाई खान, इमरान भाई शेख, ख्वाजा भाई शेख, अफ्फाज खान भाई, रफीक भाई खान,शाबु भाई खान, वसीम भाई पठान, रहील भाई शेख, इमरान भाई अली, शायस्ता बाजी,साबिया बाजी, जावेद भाई शेख, अजीज भाई शेख, अलीम भाई शेख, मौलाना फारूक़ साहब ,हाफिज़ कुनैन रज़ा साहब, राजू भाई शेख ,जमील भाई शेख, जायेद भाई पठान, जुनैद भाई पठान सहित मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखी।



