Home Chandrapur My City 29 जुलाई को चंद्रपुर जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान...

29 जुलाई को चंद्रपुर जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद

चंद्रपुर, 28 जुलाई: भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा 29 जुलाई के लिए चंद्रपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी वसुमना पंत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 29 जुलाई को जिले की सभी आंगनवाड़ी, पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, स्कूल, कॉलेज तथा निजी कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने जिले में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। संभावित अतिवृष्टि और आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनुसार यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, जिला कलेक्टर कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 07172-250077 पर संपर्क किया जा सकता है।