
चंद्रपुर : स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 104.210 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, नकदी सहित कुल ₹6,23,370 का मुद्देमाल जब्त किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जटपुरा गेट क्षेत्र में एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने इटनकर पान मंदिर, जटपुरा गेट परिसर में जाल बिछाकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ओम संतोष इटनकर (25 वर्ष), निवासी जटपुरा वार्ड, चंद्रपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास और घर से 104.210 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ इरफान उर्फ भुऱ्या पठाण, निवासी बागलखिड़की, चंद्रपुर से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर इरफान उर्फ भुऱ्या पठाण को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत रामनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी ओम संतोष इटनकर (25 वर्ष), निवासी जटपुरा वार्ड, चंद्रपुर। इरफान उर्फ भुऱ्या पठाण, निवासी बागलखिड़की, चंद्रपुर। जब्त सामान एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स: 104.210 ग्राम ,मोबाइल फोन: 2, नकद राशि , कुल जब्त माल की कीमत: ₹6,23,370 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में एलसीबी टीम एवं डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।




