Home Chandrapur My City हत्या मामले के आरोपियों से चार देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद

हत्या मामले के आरोपियों से चार देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद

राजुरा: शहर में विनोद उर्फ पापा जाधव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार देशी कट्टे (अग्निशस्त्र) और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, हत्या मामले के मुख्य आरोपी कार्तिक खामनकर, परदेश शेख, करण मेकलवार और करण बोडिसकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान हथियारों के संबंध में जानकारी सामने आई।
आरोपियों की निशानदेही पर 26 अगस्त को बामणवाडा से चूनाळा रेलवे मार्ग के झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो देशी कट्टे पुलिस ने बरामद किए। इसके बाद जांच के दौरान अन्य हथियार भी बरामद किए गए।
वहीं, ब्रह्मपुरी के पेठ वार्ड में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर बिना परमिट रखी गई बंदूक जब्त की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।