Home Chandrapur My City किसान दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किए कर्ज़ (ऋण) वितरण...

किसान दिवस पर बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किए कर्ज़ (ऋण) वितरण मेले

चंद्रपुर, 20 जुलाई। किसान दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चंद्रपुर जिले की 37 शाखाओं में ऋण वितरण मेले आयोजित किए गए। इस दौरान किसानों को कृषि ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को भी ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए और समूहों को बैंक से जोड़ने में सहयोग करने वाली ‘बैंक सखी’ का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शेखर सोनोने ने वनसाड़ी, उपरवाही, पंढरपवनी, राजुरा एवं बामणी (बल्लारपुर) में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर किसानों और महिलाओं को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का भी आग्रह किया।
फोटो कैप्शन: किसान दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ऋण वितरण मेले में किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए तथा समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को सम्मानित करते बैंक अधिकारी।