Home Chandrapur My City चंद्रपुर की छात्रा ने निबंध प्रतियोगिता में जीता तृतीय पुरस्कार

चंद्रपुर की छात्रा ने निबंध प्रतियोगिता में जीता तृतीय पुरस्कार

604

चंद्रपुर, 5 जून। गोंडवाना विश्वविद्यालय, गड़चिरोली की चंद्रपुर प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चंद्रपुर जिले की छात्रा शरयू संजीवनी अविनाश कुबेर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

गोंडवाना विश्वविद्यालय, गड़चिरोली द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रशस्ति-पत्र के साथ छात्रा एम.बी. शरयू संजीवनी अविनाश कुबेर।

चंद्रपुर क्षेत्र में प्रदूषण और नागरिकों की भूमिका” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण शैली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के आधार पर किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन चंद्रपुर में किया गया, जहां विजेताओं को सम्मानित किया गया। शरयू कुबेर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों एवं मित्रों ने शरयू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर उनकी सोच और लेखन क्षमता की सराहना की जा रही है। और मुख्य अतिथि चंद्रपुर जिला अधिकारी श्रीमती वसुमना पंत . के हस्ते प्रशस्ति पत्र देकर संमान कीया गया ईस वक़्त कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत बोकरे , गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलगुरु गढ़चिरौली,डॉ. श्रीराम कावले माननीय. प्रो-कुलगुरू, गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली डॉ. अनिल हीरेखन, मानद रजिस्ट्रार, गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरोली,प्रो. निखिल बांगड़े समन्वयक, चंद्रपुर प्रदूषण नियंत्रण समिति, गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली,श्री संजय रामगिरवार गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरोली की चंद्रपुर प्रदूषण नियंत्रण समिति के सीनेट सदस्य और प्रस्तावक, संदीप पोशटीवार ओर अन्य मान्यवर उपस्थित थे