देश में लागू हुआ रेलवे का नया नियम
तत्काल टिकट

क्या है इस बदलाव की वजह?

अब तक तत्काल टिकट बुक करना आम यूजर के लिए किसी जंग लड़ने जैसा ही था. दरअसल, जैसे ही Tatkal Ticket Window ओपन होती थी तो बुकिंग से जुड़े दलाल और फर्जी एजेंट्स के कारण मिनटों में ही ये बिक जाते थे और जरूरतमंद आम यात्रियों को मायूसी हाथ लगती थी और उन्हें टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था. तत्काल टिकट से जुड़े नियम में आधार ऑथेंटिकेशन का बदलाव रेलवे की ओर से इसी समस्या के समाधान के लिए लाया गया है, जिससे आम यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग का मौका आसानी से मिल सके और इस काम में फर्जीवाड़ा करने वालों पर लगाम लगे.

रजिस्टर्ड यूजर्स ही कर पाएंगे टिकट बुक

भारतीय रेलवे की ओर से बीते दिनों तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव के संबंध में जारी किए गए एक नोटिफिकेशन पर नजर डालें, तो 1 जुलाई से जहां आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए IRCTC पर तत्काल टिकट बुकिंग किए जाने का नियम लागू किया गया था, तो वहीं OTP Based Aadhaar Authentication अनिवार्य करने के लिए 15 जुलाई 2025 की तारीख तय की गई थी. रेलवे के इस चेंज से ये सुनिश्चित हो सकेगा कि तत्काल टिकट बुकिंग वही यूजर कर रहा है, जिसका आधार नंबर रजिस्टर्ड है.

कौन से नियम बदले जाएंगे?

इस महीने की पहली तारीख यानी 1 जुलाई से रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन को जरूरी कर दिया था और अब IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए Aadhaar OTP भी अनिवार्य होने जा रहा है. आइए जानते हैं क्यों जरूरी है नियम में ये चेंज और इससे क्या फायदा होगा?

आधार OTP ऑथेंटिकेशन ऐसे करेगा काम

जब यूजर आधार कार्ड से लिंक IRCTC अकाउंट से तत्काल टिकट बुक करेगा, तो इस प्रक्रिया में आधार के साथ उस यूजर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम || पासवर्ड यानी OTP आएगा. इसे सब्मिट करने के बाद ही आपकी टिकट बुकिंग कन्फर्म हो सकेगी. न केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बल्कि, अब काउंटर से तत्काल टिकट कराने पर भी आधार और ओटीपी जरूरी होगा.

30 मिनट वाला ये नियम भी लागू

अब तत्काल टिकट बुकिंग विंडो ओपन होने के पहले 30 मिनट तक AC और Non-AC के लिए सिर्फ आधार ऑथेंटिकेट आम यूजर्स को ही इजाजत होगी, जबकि एजेंट्स इसके बाद बुकिंग कर सकेंगे. गौरतलब है कि एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी के लिए 11 बजे शुरू होती है और इस बदलाव से आम यात्रियों को तत्काल टिकट मिलना आसान हो जाएगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *