चंद्रपुर, 30 जुलाई: महाराष्ट्र सरकार के गृह (ग्रामीण), आवास, स्कूल शिक्षा, सहकारिता एवं खनन राज्यमंत्री तथा वर्धा एवं भंडारा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर 31 जुलाई को चंद्रपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है—
– दोपहर 1:15 बजे: वरोरा आगमन तथा विधायक करण देवतळे के निवास पर सदिच्छा भेंट।
– दोपहर 2:30 बजे: चंद्रपुर आगमन। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गृह विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक।
– दोपहर 3:00 बजे: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खनन विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा।
– शाम 4:00 बजे: बल्लारपुर स्थित गोंडराजे बल्लाळशाह नाट्यगृह में विधायक सुधीर मुनगंटीवार के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता।
– शाम 6:00 बजे: बल्लारपुर से वर्धा के लिए प्रस्थान।




