
चंद्रपुर | 26 जून 2026
मोहर्रम की 10वीं तारीख़ यौमे आशूरा के पावन अवसर पर चंद्रपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था हुज्जाज ए इकराम मल्टी पर्पज सोसाइटी द्वारा सेवा, इंसानियत और सामाजिक सद्भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था की ओर से शहर के गांधी चौक स्थित जुबी कलेक्शन, सिटी पुलिस स्टेशन के सामने राहगीरों, अज़ादारों और आम नागरिकों के लिए ठंडे शरबत का वितरण किया गया, जबकि जामा मस्जिद, चंद्रपुर में रोज़ा रखने वाले अज़ादारों के लिए विशेष इफ्तारी का भी भव्य आयोजन किया गया।

शाम लगभग 4 बजे शुरू हुए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों, अज़ादारों और स्थानीय नागरिकों ने शरबत ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बीच ठंडे शरबत की व्यवस्था लोगों के लिए राहत का कारण बनी। वहीं जामा मस्जिद में रोज़दारों के लिए प्रेम और सम्मान के साथ इफ्तार की व्यवस्था की गई, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यौमे आशूरा केवल एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि हज़रत इमाम हुसैन (रज़ि.) की कुर्बानी, सत्य, न्याय, सब्र, इंसानियत और निस्वार्थ सेवा की याद दिलाने वाला महान दिन है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

संस्था के इस सराहनीय प्रयास की शहरवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शरबत पिलाना और रोज़दारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था करना वास्तविक सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। कई नागरिकों ने इसे “सच्ची खिदमत-ए-खल्क़ और इस्लाही सोच” का प्रतीक बताते हुए संस्था की पहल की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें हाजी शकील सर, हाजी नफीस सिद्दीकी, हाजी शकीब साहब, हाजी राहुप साहब, हाजी सैयद अहमद, हाजी रहमान पटेल, हाजी रमज़ान खान, हाजी मुश्ताक अली साहब, हाजी सुल्तान अशरफ अली, हाजी जहीरुद्दीन हकीम, हाजी अहमद अली सिद्दीकी, हाजी शकील बेग साहब, हाजी शरीफ सर, अब्दुल एजाज शेख, आफताब अहमद सिद्दीकी, नदीम कुरैशी साहब, हिदायत खान और नजुद्दीन सिद्दीकी सहित संस्था के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
हुज्जाज ए इकराम मल्टी पर्पज सोसाइटी का यह सेवा अभियान चंद्रपुर में सामाजिक सद्भाव, मानवता और भाईचारे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ। संस्था की इस जनसेवा ने यह संदेश दिया कि धार्मिक अवसर केवल इबादत तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज के ज़रूरतमंदों की सेवा, आपसी प्रेम और इंसानियत को बढ़ावा देने का भी माध्यम होते हैं।




