
चंद्रपुरवासियों ने RERA 360 – Chandrapur Property Expo 2026 को अभूतपूर्व प्रतिसाद दिया।
चंद्रपुर | प्रतिनिधि
चंद्रपुरवासियों ने प्रॉपर्टी क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजन RERA 360 – Chandrapur Property Expo 2026 को अभूतपूर्व प्रतिसाद दिया। ReraProperty.com द्वारा प्रस्तुत इस भव्य प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन शकुंतला फार्म में किया गया, है जहां दो दिनों में नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली। 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित इस एक्सपो में सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक लोगों की लगातार उपस्थिति रही। परिवारों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर घर, प्लॉट और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त की।
एक्सपो में RERA-अप्रूव्ड एवं ट्रस्टेड बिल्डर्स ने अपने प्रोजेक्ट्स की आकर्षक प्रस्तुति दी। आगंतुकों को प्रॉपर्टी एक्सपर्ट्स द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सही निवेश निर्णय लेने में सहायता मिले। विशेष एक्सपो ऑफर्स ने भी खरीदारों को खासा आकर्षित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मेगा लकी ड्रॉ’ भी रह रहा हैं जिसमें स्कूटर, LED टीवी, मोबाइल फोन, चांदी के उपहार सहित कई आकर्षक इनाम रखे गए है। इस लकी ड्रॉ ने आगंतुकों में विशेष उत्साह पैदा किया। आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो चंद्रपुर के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और भारी उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि शहर में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म की मांग तेजी से बढ़ रही है। एक्सपो में प्रवेश और पार्किंग की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों ने भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।
RERA 360 – Chandrapur Property Expo 2026 ने न केवल खरीदारों और निवेशकों को एक ही छत के नीचे अनेक विकल्प उपलब्ध कराए, बल्कि चंद्रपुर में रियल एस्टेट क्षेत्र को नई दिशा देने का भी कार्य किया।
आयोजकों ने चंद्रपुर वासियों को आग्रह किया की आज दिनांक 1 मार्च को Chandrapur Property Expo का अंतिम दिन होने की वजह से ईस Expo का लाभ उठाएं और सही प्रॉपर्टी कैसे ले ये समझे


